जनाज़े से पहले भाजपा पार्षद बिलाल अली गिरफ्तार
पिता की मौत पर हत्या या हार्टअटैक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
छतरपुर। भाजपा पार्षद बिलाल अली को उनके पिता शाकिर अली की मौत के मामले में शनिवार सुबह जनाज़े की नमाज़ से ठीक पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पार्षद ने 19 तारीख को संकट मोचन चौराहा और अपने निवास पर पिता तथा मां के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल शाकिर अली को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से हालत नाज़ुक होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया था। वहां स्थिति बिगडऩे पर डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और उन्हें पुन: छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां 21 तारीख की रात उनकी मौत हो गई।
स्थानीय स्तर पर चर्चा थी कि पार्षद द्वारा मारपीट के कारण ही पिता की मौत हुई। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए जाने की बात सामने आई, और बताया गया कि पिटाई में इस्तेमाल हुआ डंडा भी टूट गया था। 22 तारीख की सुबह करीब 11 बजे शव को सुपुर्द-ए-ख़ाक करने के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया, लेकिन जनाज़े की नमाज़ पढ़ाए जाने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद बिलाल अली को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गौरतलब है कि मारपीट के समय पिता-पुत्र दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक की पत्नी ने बयान दिया कि परिवारों में विवाद होना सामान्य है, लेकिन उनके पति पहले से हार्ट के मरीज थे और उन्हें हार्टअटैक आया था, जिसके बाद ग्वालियर ले जाया गया। वहीं बेटी सफीना बानो ने कहा कि परिवार में किसी तरह का गंभीर विवाद नहीं था, पिता को पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था और इस बार भी अटैक आने से उनकी मौत हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है, जो यह स्पष्ट करेगी कि मौत का कारण हार्टअटैक था या कथित मारपीट के चलते हुई हत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी