दुर्घटना के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर
छतरपुर। बीते रोज गढ़ीमलहरा कस्बे में एक चौकीदार की कार से कुचलने के कारण मौत होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने गहन विवेचना के बाद इस मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह गढ़ीमलहरा कस्बे के रहने वाले 69 वर्षीय पूरन लाल श्रीवास की कार से कुचलने के कारण मौत हुई थी। मामले की पड़ताल करने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया पर बीएनएस की धारा 281, 106 (1) और 184 मोटर व्हीकल एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक पूरन लाल श्रीवास गढ़ीमलहरा के एक शॉपिंग कॉम्पलैक्स में बतौर चौकीदार पदस्थ था और मंगलवार को रोज की तरह अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया की फॉच्र्यूनर कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि मणिकांत चौरसिया द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर जानबूझकर घटना को अंजाम दिया गया था।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला