भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
हिसार। हरियाणा में हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। इस्तीफे के बाद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और भाजपा नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। चर्चा है कि हरियाणा में भाजपा की पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इसमें बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने या फिर उनकी इच्छा के मुताबिक सीट न मिलने की संभावना है। इसके कारण बृजेंद्र ने भाजपा छोडऩे का फैसला लिया है।
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया