बागेश्वर धाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
छतरपुर। दुनिया भर में आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित हुए बागेश्वर धाम में भक्तों के आने का क्रम जारी है। यहां आने वाले आम और खास लोगों को बालाजी की कृपा प्राप्त हो रही है। बीती रात भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रखर वक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी बागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने बालाजी का आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम की शक्तियों की महिमा के बारे में डॉ त्रिवेदी को बताया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी शनिवार रात अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज श्री से भेंट की। महाराज श्री ने डॉक्टर त्रिवेदी का आत्मीय स्वागत किया महाराज श्री प्रखर वक्ता को बालाजी के दर्शन करने ले गए उन्होंने बागेश्वर महादेव जी के दर्शन करा कर उनकी शक्ति के बारे में जानकारी दी। महाराज श्री ने डॉ त्रिवेदी को बताया कि गढा गोंड़ राजाओं के अधीन था। आसपास के कई गांव का यह गढ़ था इसलिए इसको गढा कहा गया है। महाराज श्री ने बालाजी के दर्शन कराने के बाद सन्यासी बाबा और दादा गुरुदेव के दर्शन करा कर प्रेतराज के वृक्ष के दर्शन कराते हुए बागेश्वर धाम की शक्तियों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सनातन धर्म के महत्व को बारीकी से समझाने वाले डॉ त्रिवेदी ने धाम आकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने