भाजपा चलाएगी हर घर तिरंगा अभियान
छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत सरकार के निर्देश पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है। भारतीय जनता पार्टी छतरपुर जिले में इस अभियान को घर-घर ले जाने की तैयारी में जुट गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह गौतम ने शनिवार को पत्रकारवार्ता करते हुए इस अभियान की जानकारी दी।
श्री गौतम ने भाजपा कार्यालय में आयोजित इस पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर स्वतंत्रता दिवस के पहले हर घर पर तिरंगा लगाने के इस अभियान में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया है। युवा पीढ़ी को पूर्वजों के इसी संघर्ष के प्रति जागरूक बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। देशभक्ति के लिए समर्पित इस अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम होंगे। इस अभियान के अंतर्गत जिले भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। जो सक्षम लोग हैं उन्हें अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो कमजोर लोग हैं उन्हें तिरंगा भेंट किया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाया जाएगा। 15 अगस्त को हम सभी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस भी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान अभियान के जिला प्रभारी अशोक दुबे, भाजपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र पप्पू चौरसिया, सह मीडिया प्रभारी अरविंद रावत मौजूद रहे।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री