भाजपा के आगामी संगठन निर्वाचन हेतु जिला कार्यशाला आयोजित
छतरपुर। आगामी संगठन निर्वाचन हेतु संगठन पर्व के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला निर्वाचन अधिकारी सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक ललिता यादव जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम विधायक अरविंद पटेरिया राजेश शुक्ला कामाख्या प्रताप सिंह पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय रिछारिया प्रवीण नापित ब्रजेश चौरसिया हर प्रसाद पटेल अभिलाषा शिवहरे सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र चौरसिया हरि नारायण अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह मंचा सीन रहे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला ने बताया कि आगामी संगठन निर्वाचन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यशाला में संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा संगठन सभी के लिए है और सभी लोग संगठन के लिए है। चुनाव प्रभारी योगेश ताम्रकार ने कहा यह निर्वाचन नहीं है संगठन पर्व है पार्टी द्वारा संगठन हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बिना भेद भाव के पदाधिकारी बनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश ताम्रकार ने मण्डल स्तर पर संगठन सहयोगी घोषित करते हुए बताया 7,8,एवं 9 नवंबर को सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित होंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव ने कहा सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से प्रत्येक बूथ पर सदस्यता की गई तभी हम लक्ष्य पूरा कर सके। विधायक अरविंद पटेरिया ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 2 सक्रिय सदस्य बनाने को कहा कामाख्या प्रताप सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन की संरचना को और अधिक मजबूती देने को कहा। जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने स्वागत भाषण देते हुए छतरपुर जिले से 3 लाख के लगभग सदस्यता होने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आगामी संगठन निर्वाचन में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया एवं आभार सह चुनाव अधिकारी हरिनारायण अवस्थी ने व्यक्त किया।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल