रास्ता रोककर युवक को गोली मारने का आरोप
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैडी के पास रविवार की शाम के साढ़े 7 बजे एक बाइक सवार को रोक कर दो लोगों के द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में भर्ती बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के रहने वाले दिनेश तनय गनपत रजक उम्र 23 वर्ष ने बताया कि वह बीती शाम अपनी बहिन के यहां ग्राम देवगांव बाईक से जा रहा था तभी ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कैड़ी के पास फोरलेन पर दिलीप अरजरिया व हरीश अरजरिया ने उसकी बाईक रोकी और उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली युवक के दाएं पैर में लगी है। मौके पर पहुंची ओरछा रोड थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पीडि़त दिनेश ने बताया कि एक साल पूर्व उसने अंर्तजातिय प्रेम विवाह किया था इस बात से उसके ससुराल पक्ष नाराज था। वहीं इस मामले में एएसपी विक्रम सिंह ने कहा कि बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के रहने वाले दिनेश रजक का कहना था कि कैड़ी के पास फोरलेन पर दो लोगों ने उसे गोली मारी है। उसने दिलीप अरजरिया और हरीश अरजरिया पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि दिनेश पूर्व में 363 का आरोपी रहा है जिस पर बाद में 376 की धारा भी बढ़ाई गई थी। कुछ दिन पूर्व ही दिनेश जेल से जमानत पर बाहर आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा