जमीनी विवाद में सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों और उनके परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना में एक पक्ष के मानिक लाल यादव और उसका पुत्र राजेश यादव घायल है। मानिक लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई रामसिंह यादव जबरन उनकी जमीन पर ईंट बनवा रहा है। पिछले 15 दिनों से चल रहे इस विवाद की शिकायत थाने में की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती रात रामसिंह, रेखा यादव, मुरली यादव और प्रहलाद ने उनके घर पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के रामसिंह यादव, जो स्वयं घायल हैं, ने दावा किया कि उसका बड़ा भाई मानिक लाल, उसके हिस्से का मकान हड़पना चाहता है। रामसिंह ने आरोप लगाया कि मानिक लाल ने अपने परिवार के अभिषेक, कन्हैया लाल और राजेश यादव के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया है। बहरहाल तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ओरछा रोड थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है।
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार