नहर में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
चंदला। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे नहर के पानी में बह कर आया एक बुजुर्ग का शव कंचनपुर गांव के पास नहर में बने एक पुल के खम्बो में आकर फंस गया। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को लगती गई बड़ी संख्या में लोग मृतक की पहचान करने के लिए एकत्र हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमखेड़ा के गड़रियन पुरवा निवासी रतन पुत्र मईया दीन पाल के रूप में की। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और मौजूदा लोगों ने पूरे मामले की सूचना चंदला पुलिस को दी।
वहीं मृतक के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता बुधवार की रात घर से खेतों पर जाने की बात कहकर वहां से चले गए थे जब आज सुबह तक घर वापस नहीं पहुंचे तो हम लोग उनकी तलाश कर रहे थे तभी लोगों ने उनकी मौत की सूचना दी है। मृतक के जूते घटना स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर के किनारे मिलने से लोगों ने आशंका जाहिर की है कि मृतक नहर में पानी पीने के लिए गया होगा तभी पैर फिसल जाने की वजह से नहर में डूबकर मौत हो गई और शव बहकर आगे चला गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला