अवैध शराब से भरी बोलेरो कार जप्त, तस्कर फरार
छतरपुर। बीते रोज बड़ामलहरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब भरकर जा रही एक बोलेरो कार को पकडऩे में सफलता हासिल की है, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बड़ामलहरा थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि लखनवां रोड पर मुखबिर की सूचना पर बगैर नंबर प्लेट की बोलेरा कार को रोका गया था, जिसमें 15 पेटी अवैध शराब लोड थी। इस दौरान आरोपी तस्कर भूपेंद्र सिंह निवासी सूरजपुरा कला अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जप्त शराब की कीमत 56 हजार रुपए आंकी गई है, जिसे कार सहित जप्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार तस्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी के आलावा एएसआई मनीराम गौंड़, आरक्षक निशांत, विनोद, संजीव सिंह, सोनू सतीश लोधी, सतीश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें