पुस्तक-भाव पंखुडिय़ाँ-साझा संकलन का लोकार्पण
छतरपुर। जिले की साहित्यकार, उपन्यासकार, कथाकार, कवियत्री, आकाशवाणी कलाकार एवं संपादक श्रीमती शोभा शर्मा के संपादन में एक और पुस्तक -भाव पंखुडिय़ाँ-साझा काव्य संकलन का लोकार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रोफेसर बहादुर सिंह परमार एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय वंदना जितेन्द्र सिंह बुंदेला- उपाध्यक्ष शोध संस्थान छत्रसाल समिति छतरपुर, डॉ.(श्रीमती) नंदिता पाठक, समाज सेवी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह रहीं। आयोजन प्रोफेसर डॉ. गायत्री वाजपेयी की अध्यक्षता में हुआ। इस 340 पृष्ठों की पुस्तक साझा काव्य संकलन -भाव पंखुडिय़ां, में छतरपुर नगर की विदुषी वामा मंच की तेईस (23) साहित्यकार विदुषी कवित्रियों, जिनमें आ.मालती श्रीवास्तव वरिष्ठ गीतकार कवियित्री, विमल बुंदेला जी वरिष्ठ कवियत्री सुश्री प्रभा वैद्य विधु गीतकार, कवियित्री, सुश्री आभा श्रीवास्तव, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती स्मिता जैन रेवा, डॉ. अमिता अरजरिया, श्रीमती नम्रता शुक्ला सहित सभी 23 कवियत्रियों की साहित्यिक उपलब्धियों सहित, परिचय, फोटो सहित दस दस कविताओं को संकलित किया गया है। साथ ही डॉ. श्रीमती प्रोफेसर गायत्री वाजपेयी का कविता पर आलेख भी सम्मिलित है। जिसका संपादन एवं संकलन श्रीमती शोभा शर्मा ने किया है।
इस आयोजन में प्रोफेसर डॉ. बहादुर सिंह परमार, डॉ. श्रीमती प्रोफेसर गायत्री वाजपेयी के मुख्य वक्तव्य सहित सम्मलित विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्वोधन दिए एवं आकाशवाणी छतरपुर की पूर्व स्टेशन डायरेक्टर डॉ. रेखा सक्सैना वासुदेव, अवनींद्र खरे अंशुमान, डॉ. आरबी पटेल अंजान, नीरज खरे, शिवेन्द्र शुक्ला, सीताराम साहू निर्मल, पं हरिशंकर जोशी की विशेष उपस्थिति रही। सभी विदुषी कवियत्रियों ने काव्यपाठ किया। शानदार संचालन किया शिक्षिका, वरिष्ठ कवियत्री, कथाकार, आकाशवाणी कलाकार संध्या श्रीवास्तव सांझ ने।
आयोजन में आप सभी को पुस्तक की एक एक प्रति एवं विदुषी वामा साहित्य विभूषण से सम्मानित करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए गए। आनंद के क्षण बांटते हुए यह कार्यक्रम श्रीमती शोभा शर्मा ने अपने निज निवास पर किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला