रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड
छतरपुर। जिले की घुवारा तहसील में पदस्थ एक पटवारी के द्वारा किसान से सीमांकन के एवज में 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित करते हुए पटवारी को सस्पेंड करा दिया।
ये है मामला
बीते रोज छतरपुर जिले के घुवारा तहसील क्षेत्र में कुड़ेला हल्का में पदस्थ पटवारी वीरसिंह सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें पटवारी के द्वारा एक किसान से सीमांकन के एवज में 15 हजार रूपए रिश्वत मांगी गई थी और वे 7 हजार रूपए पहले ले चुके थे जबकि 7 हजार रूपए गिनते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद कलेक्टर संदीप जीआर ने एसडीएम बड़ामलहरा प्रशांत अग्रवाल को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। एसडीएम ने सबसे पहले तो पटवारी को निलंबित कर दिया और अब मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि इस वीडियो में पटवारी कुड़ेला निवासी कन्हैयालाल किसान से उसकी भूमि का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत ले रहा था।
इनका कहना-
वीडियो के सामने आने के बाद पटवारी को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
प्रशांत अग्रवाल, एसडीएम, बड़ामलहरा
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके