जमीनी विवाद के चलते भाई और भतीजों ने की मारपीट
छतरपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महेड़ के किसान ने अपने भाई और भतीजों के द्वारा जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। किसान ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
महेड़ निवासी भूपत कुशवाहा ने बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उसके भाई हरप्रसाद कुशवाहा से उसका जमीनी विवाद हो गया था तभी से हरप्रसाद और उसके परिजन रंजिश रखते हैं। भूपत के मुताबिक गत 24 जुलाई को जब वह अपने खेत से घर वापिस आ रहा था तभी रास्ते में भाई हरप्रसाद कुशवाहा, प्रमोद, रामप्रकाश और शिमला कुशवाहा ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में भूपत का हाथ फ्रैक्चर हुआ है साथ ही उसके सिर में गंभीर चोट है। भूपत का कहना है कि उसने हरपालपुर थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। एसपी को आवेदन देकर भूपत ने मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
आधार अपडेट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बदले नियम
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा