मूंगफली की बंपर पैदावार के बाद भी मायूस हैं किसान
छतरपुर। जिले में इस बार किसानों की मूंगफली की बंपर पैदावार हुई है इसके बावजूद किसानों को उनके मुताबिक दाम न मिल पाने के कारण उनके चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है। किसानों ने बताया कि खाद, बीज में दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन सरकार उनकी फसलों के सही दाम नहीं दे रही है।
ग्राम छापर से छतरपुर गल्लामण्डी में अपनी मूंगफली की फसल बेचने आए भगवानदास ने बताया कि इस बार मूंगफली की पैदावार अच्छी हुई है लेकिन ज्यादा मात्रा में मूंगफली होने के कारण उन्हें सस्ते दामों पर बेचना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मूंगफली के दाम 5 से 6 हजार रूपए प्रति क्विंटल थे लेकिन इस बार साढ़े तीन हजार से चार हजार रूपए क्विंटल से ज्यादा में मूंगफली के कोई दाम नहीं दे रहा है। इसी तरह किसान संतोष राजपूत का कहना है कि पैदावार तो अच्छी हुई है लेकिन किसानों को कुछ खास लाभ नहीं मिल पा रहा है। लागत के हिसाब से उन्हें ज्यादा कुछ नहीं बचता। उन्होंने कहा कि लागत महंगी और फसल के दाम कम हैं। इसी तरह किसान किशोरीलाल रैकवार ने कहा कि इस बार खेती में अच्छी फसल हुई है। लेकिन मूंगफली के दाम साढ़े तीन से चार रूपए रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। इससे ज्यादा की नहीं बिक पा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से खाद, बीज के दामों में वृद्धि हो रही है उस तरह से फसल के भी अच्छे दाम मिलना चाहिए लेकिन वह नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें फसल के अच्छे दाम दिलाए जाएं।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल