यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन यात्री हुए घायल
बिलासपुर। लालखदान ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। वहीं, नवजात बालक की मौत हो गई है।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि रविवार की दोपहर बिलासपुर बस स्टैंड से बस मस्तूरी की ओर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस लाल खदान ओवरब्रिज के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई।तेज रफ्तार बस खंभे से टकराते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कुछ लोग किसी तरह बाहर निकले। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे यात्रियों को निकाला।साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया था। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस में जांजगीर-चांपा क्षेत्र के मुलमुला थाना अंतर्गत अमोरा खपरापारा निवासी दुखीराम यादव भी अपनी पत्नी और नवजात बच्चे को लेकर यात्रा कर रहे थे।हादसे में दुखीराम के नवजात बच्चे की मौत हो गई है। उसकी मां को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस जब्त कर लिया है। बस ड्राइवर की जानकारी जुटाई जा रही है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे