उगते सूर्य को अघ्र्य देकर आज पूरा होगा चार दिवसीय छठ महोत्सव
छतरपुर। पूर्वांचल के प्रसिद्ध छठ पर्व महोत्सव को जिला मुख्यालय में भी इस बार भव्यता के साथ मनाया गया। यहां रहने वाले लोगों ने पिछले तीन दिनों से पर्व की शुरूआत करते हुए भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की। तीसरे दिन डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही यह पर्व आज पूरा हो रहा है। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में प्रताप सागर तालाब पहुंचकर पूजा कर रहे लोगों को शुभकामनाएं दीं।
पर्व के संबंध में मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छठ महोत्सव चार दिनों का होता है। नहाय खाय के साथ यह पर्व शुरू किया गया। दूसरे दिन खरना का आयोजन होता है जिसमें पर्व से जुड़े व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके बाद तीसरे दिन डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे से स्थानीय चौपाटी स्थित प्रताप सागर तालाब में भगवान भास्कर को अस्त होने के दौरान अघ्र्य दिया गया। तालाब में पानी में खड़े होकर यह पूजा की जाती है। बांस के सूप में पूजन सामग्री रखकर अघ्र्य दिया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे से फिर यह पूजा शुरू होगी और सुबह साढ़े 6 बजे तक पर्व पूर्ण होगा। खास बात यह रही कि इस बार पूर्वांचल के परंपरागत तरीके से पर्व को मनाने वालों के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोग शामिल हुए। कुछ लोगों ने पर्व को मनाया और कुछ इस पूरी संस्कृति को समझते रहे। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि छठ महोत्सव में प्रारंभ से लेकर समापन तक किसी पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती। सभी लोग मिलकर यह पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर एसडीएम बलवीर रमन, उदयप्रताप सिंह रांची, अमित सिंह पटना, मनोज चौहान छतरपुर, रविशंकर सिंह छतरपुर, संजीव झा, संजीव सिंह सीतामणि, अवधेश सिंह सीतामणि, संदीप श्रीवास्तव सिवनी, विनोद चौबे जबलपुर के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह