प्रसन्न सागर महाराज से कैबिनेट मंत्री ने लिया मंगल आशीष
छतरपुर। प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को छतरपुर आकर देश के जानेमाने जैन संत अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के अतिशय क्षेत्र डेरापहाड़ी में दर्शन किए और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री के पास मंत्री करीब पौन घंटे रुके और उनसे आध्यात्मिक चर्चा की।
जैन समाज के डॉ सुमति प्रकाश जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्यश्री की आहारचर्या सुखानंद रीतेश संजय जैन ने कराई। दोपहर बाद शहरी विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ने आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त कर चर्चा की। तत्पश्चात आचार्यश्री का पूजन हुआ जिसमें जैन समाज छतरपुर के साथ साथ देश के भर से आए गुरुभक्तों ने सहभागिता की। आचार्यश्री ने अपने सारगर्भित प्रवचन में कहा कि व्यक्ति को सदैव विनम्र रहना चाहिए और धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ललिता यादव, राजेश शुक्ला बबलू, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, भाजपा नेता गुड्डू सिंह, अर्चना सिंह, उपेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को आचार्यश्री की नगर आगमन पर जैन समाज तथा जैनेतर बंधुओं ने भव्य तथा ऐतिहासिक आगवानी की थी। नगर प्रवास के बाद आज छठवें दिन 17 जनवरी को आचार्यश्री अपने संघ सहित प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र सोनागिरी के लिए बिहार कर गए।आचार्यश्री निरंतर पद बिहार करते हुए अप्रैल 25 के अंतिम सप्ताह में बद्रीनाथ, अष्टापद पहुंचेंगे। जैन समाज छतरपुर की समस्त कार्यकारिणी ने पूज्य आचार्यश्री के प्रवास में दिए गए सहयोग हेतु जिला, पुलिस तथा नगरीय प्रशासन सहित सभी सहयोगदाओं का आभार प्रकट किया है।
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही