बैंकों में योजनाओं के प्रकरण अनावश्यक लंबित न रखें : कलेक्टर
छतरपुर। मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर मृणाल मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एलडीएम अमित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं के हितग्राहियों के बैंकों में लंबित प्रकरणों के संबंध में बैंकर्स से समन्वय कर उनका शीघ्र निराकरण कराएं। उन्होंने बैंकर्स को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि हितग्राहियों के प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में पीएमएफएमई योजना के बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसबीआई एवं बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और अगली बैठक से पूर्व प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को भी अधिक से अधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
एनआरएलएम के स्व-सहायता समूहों के सीसीएफ वितरण की बैंकवार समीक्षा करते हुए एमपीजीबी बैंक को आवश्यक निर्देश दिए गए। पशुपालन, कृषि एवं मत्स्य विभाग के केसीसी प्रकरणों को केंद्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से कराने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने आचार्य विद्यासागर योजना, कामधेनु योजना, उद्यम क्रांति योजना, पीएम स्वनिधि एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं एसबीआई में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना में द्वितीय एवं तृतीय ट्रेंच के आवेदनों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत टूलकिट वितरण एवं प्रशिक्षित हितग्राहियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने एलडीएम एवं बैंकर्स को पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
किसानों को साधने की BJP की रणनीति में MP आगे, लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद
‘दृश्यम 2’ को लेकर तब्बू की चिंता हुई थी हद से ज्यादा, बोलीं- मैं पूरी तरह परेशान थी
गौरव भाटिया केस: कोर्ट बोला- बिना जांचे पोस्ट करना ठीक नहीं, 24 घंटे में हटाने का निर्देश
राजघाट हादसे पर सियासत तेज, अजय राय ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सरकार को घेरा
‘खड़े हनुमान कहीं नहीं जाएंगे’, उमा भारती ने मोहन यादव से कहा- हटाने का प्लान बदलें
थाईलैंड में पुलिस अफसर की खौफनाक करतूत, पत्नी की हत्या के बाद 18 घंटे तक चला ऑपरेशन