राम जानकी मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को लगे 56 भोग
छतरपुर। स्थानीय हनुमान टोरिया के पीछे पठापुर रोड में स्थित श्री राम हर्षण राम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दूल्हा सरकार को 56 भोग लगाए गए। लोगों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
मंदिर की सेवक प्रिंस साहू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिपदा को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर में श्री राम जानकी जी की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर में आए भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्री राम हर्षण पदों की मनमोहक प्रस्तुतियां सुनने को मिली। ऐसा कहा जाता है कि जब इंद्रदेव रुष्ट हो गए और उन्होंने वृंदावन में लगातार 7 दिनों तक बारिश की तो भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी नगर वासियों की रक्षा की थी। वे 7 दिनों तक बिना कुछ खाए हुए गोवर्धन पर्वत लिए खड़े रहे। भगवान की इस लीला से प्रभावित होकर गोपियों ने भगवान के लिए 56 भोग बनाए थे। तभी से भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण करने की परंपरा चली आ रही है। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सोमनाथ, मुकेश मिश्रा, गुप्ता जी, अभिषेक मोनू रावत, भानु साहू, संतु तिवारी, रामकिशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल