बस स्टैंड पर चौरसिया समाज ने शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ
छतरपुर। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखकर चौरसिया समाज की महिला समिति ने मानव सेवा की पहल करते हुए छतरपुर बस स्टैंड परिसर में स्थित मंदिर के पास नि:शुल्क प्याऊ की शुरुआत की है। प्याऊ में वाटर कूलर लगाया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को ठंडा, स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।
समिति की सदस्य रश्मि चौरसिया और रचना चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चौरसिया समाज हमेशा से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता आया है और आगे भी जनहित में ऐसे कार्य जारी रहेंगे। प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी बृजेश चौरसिया काजू, मानिक चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की मिसाल बताया। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर प्याऊ की सुविधा से रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी।
SIR को लेकर सियासत तेज, Mamata Banerjee बोलीं—जनता देगी करारा जवाब
केरल चुनाव: पार्टियों का प्रचार थमा, किस्मत अब गठबंधन के हाथ में
आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस की रणनीति, Indian National Congress ने बंगाल में बढ़ाई चुनावी ताकत
छात्रों ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सावधानी की मांग की
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी