आदिवासी गांव पहुंचकर छतरपुर मण्डल ने बांटे पीले चावल, पदयात्रा में शामिल होने किया आग्रह
छतरपुर। बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक जाने वाली 9 दिवसीय सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। छतरपुर शिष्य मण्डल गांव-गांव जाकर लोगों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मण्डल द्वारा एक आदिवासी गांव जाकर लोगों को पीले चावल देते हुए बागेश्वर सरकार की पाती भेंट की गई। मण्डल के सदस्यों ने आदिवासी भाईयों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के माध्यम से पिछड़े और बिछड़े लोगों को जोडऩे में लगे हैं। 21 नवंबर से 29 नवंबर तक की पदयात्रा में शामिल होने के लिए छतरपुर शिष्य मण्डल मंगलवार को राजनगर रोड पर स्थित आदिवासियों के गांव टपरापुरवा पहुंचा जहां हर घर जाकर लोगों को पीले चावल और पत्रक दिए गए। मण्डल के सदस्यों ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा में शामिल होकर महाराजश्री के संकल्प में अपनी भी आहूति दें। आदिवासी परिवारों में यात्रा को लेकर अत्यंत उत्साह दिखाई दिया। सभी लोगों ने कहा कि वे इस यात्रा का हिस्सा अवश्य बनेंगे। इस दौरान पवन मिश्रा, राजेन्द्र अग्रवाल पप्पू, नवीन चंदेरिया, कमल अवस्थी, आनंद तिवारी, मोनू रावत, प्रिंस साहू, पं. राजकुमार बाजपेयी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला