पदयात्रा में शामिल होने छतरपुर शिष्य मण्डल घर-घर दे रहा पीले चावल, लोगों तक पहुंच रही महाराज जी चिट्ठी
छतरपुर। आगामी 21 नवंबर से 9 दिवसीय बागेश्वर धाम से रामराजा सरकार की नगरी ओरछा तक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की पैदल यात्रा निकल रही है। इस यात्रा में शामिल होने हेतु लगातार सनातन धर्मप्रेमियों से संपर्क किया जा रहा है। छतरपुर शिष्य मण्डल पूरे शहर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराजश्री की पाती के साथ पीले चावल देकर आमंत्रित कर रहा है। पिछले दो दिनों से यह क्रम लगातार जारी है।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर शिष्य मण्डल ने विगत रोज बजरंगनगर से यात्रा में शामिल होने के लिए पीले चावल देने का कार्यक्रम शुरू किया था। शुक्रवार को फिरंगी पछाड़ से सिलसिला शुरू हुआ और यह सिलसिला गल्लामण्डी, चौक बाजार, कोतवाली, महल तिराहा से होते हुए छत्रसाल चौक पहुंचा, गाजे-बाजे और डीजे के साथ उत्साह से छतरपुर मण्डल लोगों को आमंत्रित करता हुआ रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। इसके पहले बीती शाम छत्रसाल चौक से फोरसीजन तक लोगों को आमंत्रित किया गया। छतरपुर मण्डल लगातार टोलियां बनाकर हर वार्ड और मोहल्ले में लोगों को पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है।
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक