22 को जय श्री राम के जयकारों से गूंजेगा छतरपुर, राम-जानकी मंदिर में होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
छतरपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन का शहर के पठापुर रोड पर स्थित राम-जानकी मंदिर में लाइव प्रसारण किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। 22 जनवरी को अयोध्या के साथ छतरपुर शहर भी जय श्री राम के जयकारों से गूंजेगा। शुक्रवार को रामभक्तों ने शहर वार्ड क्रमांक 38 और 39 में विशाल कलश यात्रा निकालकर शहरवासियों को अक्षत देते हुए आमंत्रित किया गया।
कलश यात्रा में शामिल छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बताया कि पठापुर रोड के काली माता मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें मातृशक्ति पीले परिधान में सिर पर कलश निकलीं।
वहीं युवा रामभक्त हाथों में भगवा ध्वज लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल राम दरबार की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वार्ड नंबर 38 और 39 का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा राम-जानकी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। विधायक ने बताया कि चूंकि 22 जनवरी समस्त सनातन धर्मावलंबियों के लिए ऐतिहासिक दिन है इसलिए इस दिन को खास तथा यादगार बनाने के लिए राम-जानकी मंदिर में अध्योया के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं, वे राम-जानकी मंदिर में उपस्थित होकर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम चतुर्वेदी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, राजेन्द्र यादव मोनू, विनय पटैरिया, वेदप्रकाश शुक्ला, मणिराजा, राजू यादव, मुकेश मिश्रा, प्रियंका द्विवेदी, लक्ष्मी साहू, बेबी राजा, चुनचुन महाराज, अंचल शुक्ला, सहित सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और युवा रामभक्त मौजूद रहे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा