कांग्रेस की राष्ट्रीय कमेटी को सौंपी जाएगी छतरपुर की फाइनल रिपोर्ट
केंद्रीय पर्यवेक्षक के नेतृत्व में 20 दिन चला संगठन सृजन अभियान
छतरपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का प्रथम चरण 20 दिनों तक चला, जिसमें जिले की सभी छह विधानसभाओं, ब्लॉकों और मंडल-सेक्टर स्तर पर व्यापक संवाद और विचार-विमर्श किया गया। वहीं अभियान के द्वितीय चरण में जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आवेदन लिए गए और विभिन्न सामाजिक समुदायों से गुप्त रायशुमारी की गई, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून की देर रात छतरपुर पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व झारखंड मंत्री बन्ना गुप्ता, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक रुद्र प्रताप सिंह, अमित दुबे और संगठन प्रभारी सुरेश राजे ने 10 जून को राजीव भवन में जिला संगठन की बैठक ली। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े की मंशा के अनुरूप, नेताओं ने जिले की सभी विधानसभाओं, 14 ब्लॉकों और 13 उप-ब्लॉकों में जाकर विधायक रामसिया भारती, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह नातीराजा, नीरज दीक्षित, पूर्व प्रत्याशियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से संवाद किया। कुशवाहा, यादव, लोधी, राजपूत, रजक, पटेल समाज और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर संगठन की कमजोरियों और ताकत पर गहन चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष चयन के लिए सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक हुई, जिसमें गुप्त रायशुमारी के आधार पर कर्मठ कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया गया। बन्ना गुप्ता ने बताया कि यह विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को दिल्ली में सौंपी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस अभियान में केंद्रीय पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रुद्र प्रताप सिंह और अमित दुबे ने विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात कर संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के सुझाव लिए।
ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा
वरिष्ठ खिलाड़ियों की सलाह लेने की बजाय सार्वजनिक आलोचना पर सहवाग का रोष
छात्र की शरारत से बोर्ड एग्जाम का पल बन गया सोशल मीडिया स्टार
युवा स्टार ने टीम को दिया पहला मैच जीतने का भरोसा
शिक्षा, स्वास्थ्य और वृद्ध नागरिकों के लिए कल्याण योजनाएं
सूअरों की बीमारी फैलने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करें