छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट तैयार: मोदी की गारंटी आधारित योजनाओं पर फोकस
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट मार्च 2026 में पेश होने वाला है, और इसके लिए तैयारी अब तेजी से आगे बढ़ रही है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से मोदी की गारंटी और संकल्प-पत्र में शामिल वादों के क्रियान्वयन की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह तीसरा मुख्य बजट होगा और खास बात यह है कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बाद इसे पहली बार पूरी तरह मोदी की गारंटी आधारित योजनाओं के अनुसार तैयार किया जा रहा है।
विभागीय चर्चाओं का क्रम 10 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद इसी आधार पर आगामी बजट का प्रारूप तैयार किया जाएगा। सरकार का फोकस उन प्रमुख घोषणाओं पर है, जिनका वादा चुनाव के दौरान किया गया था। कृषि उन्नत योजना के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपए मासिक सहायता, पांच साल में 1 लाख सरकारी नौकरियां और प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित 18 लाख आवासों की मंजूरी इसमें शामिल हैं।
इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाने, चरण पादुका योजना, दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना, CGPSC भर्ती की जांच, नया स्टेट कैपिटल रीजन और श्रीरामलला दर्शन योजना भी महत्वपूर्ण बिंदु हैं।
सरकार के नए बजट में आयुष्मान योजना की बीमा राशि को 10 लाख रुपए तक बढ़ाने, बीपीएल परिवारों की बालिकाओं को जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने, गरीब महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, भ्रष्टाचार विरोधी आयोग और निगरानी पोर्टल निर्माण जैसे कार्य अभी शेष हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का बजट इस बार जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की प्रगति और जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वादों का सीधे जनता को लाभ मिले और विकास की गति तेज बनी रहे।
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज के योगदान को याद कर भावुक हुईं रेखा गुप्ता, कहा – उनका स्थान मेरे जीवन में हमेशा खास रहेगा
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल