मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो पहुंचे
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक शनिवार को ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही दीपावली के उपलक्ष्य में स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए टेराकोटा से मिट्टी के दिये उपहार स्वरूप भेंट किए। छतरपुर जिले के चंद्रनगर में माटी केंद्र भी बनाया जा रहा है। जिससे हस्तशिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक छतरपुर ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, एसडीएम बलवीर रमन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक खजुराहो एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा चित्रकूट में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय रामलीला समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला