ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे मुख्यमंत्री
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ट्रांजिट विजिट पर नई दिल्ली से वायुयान द्वारा खजुराहो विमानतल पहुंचे। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक ललिता यादव, क्षेत्रीय विधायक अरविन्द पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, खजुराहो नगर परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार, राजनगर नगर परिषद अध्यक्ष जीतू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी. आर., पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। खजुराहो के अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जिले के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों को आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले में आमजनों की सहभागिता से सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री खजुराहो विमानतल से हेलीकॉप्टर द्वारा सतना जिले के मझगवां और चित्रकूट में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा