शहीद जवान को श्रृद्धांजलि देने खजुराहो पहुंचे मुख्यमंत्री
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खजुराहो पहुंचकर हाल ही में सिक्किम में हुई एक सड़क दुर्घटना में मृत शहीद जवान को श्रृद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सिक्किम में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हुए थे, जिनमें से एक कटनी जिले के हरदुआ गांव के रहने वाले प्रदीप पटेल थे। शनिवार को सेना के विमान से उनका शव खजुराहो विमानतल पर लाया गया, जहां श्रद्धांजलि सभा हुई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद जवान को श्रृद्धांजलि दी और इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित शहीद जवान प्रदीप पटेल को अद्वितीय योगदान एवं समर्पण के लिए यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहीद जवान के माता-पिता को राज्य शासन की ओर से 1 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में राष्ट्र हित में अपने देह समर्पित करने से बहतर सौभाग्य कुछ नही होता, जन्म मृत्यु के क्रम में देश पर शहीद होने वालों को विशेष सम्मान के साथ देखा जाता है। राज्य सरकार इस दुख के समय पीड़ा और आघात की स्थिती से गुजर रहे शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सपूत श्री पटेल सेना के साथियों के साथ 700 मीटर गहरी खाई में गिरे, दुर्घटना में दुर्भाग्यवश सभी का देह लोक गमन हुआ। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत उनके सभी साथियों को भी श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर मिलिंद नामदेवे, एसडीएम प्रखर सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे, सभी ने शहीद जवान को नमन किया।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला