मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप-क्षेत्र भ्रमण के लिए धनराशि देगी सरकार
लखनऊ । पर्यटन विभाग की तरफ से शुरू की गई मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। 40 आयु वर्ष तक के स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पारिश्रमिक के अलावा क्षेत्र भ्रमण के लिए राशि का भुगतान भी किया जाएगा। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा उच्च शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है। आवेदन पत्र में सूचीबद्ध किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य का अनुभव तथा बीबीए, एमए, एमफिल, पीएचडी, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, एमबीए-हास्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रैवल, पीजी डिप्लोमा-ट्रैवल एंड टूरिज्म, हास्पिटैलिटी, पर्यटन एवं पुरातत्व में डिग्री या डिप्लोमा को वरीयता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की संबद्धता अवधि एक वर्ष रहेगी। आवश्यकता के हिसाब संबद्धता एक वर्ष के लिए बढ़ाई जा सकती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला