ग्राम गठेवरा में बच्चों ने सीखे विभिन्न कला हुनर
छतरपुर। शहर की सीमा के समीप ग्राम गठेवरा के चौपाल परिसर में सेवा ही संकल्प समिति द्वारा खुशियों की पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के बच्चों ने पेंटिंग, गायन, योग आदि तथा बौद्धिक खेलों में भागीदारी करके अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना सीखा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस साप्ताहिक पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।
समिति के अंकुर रूसिया ने बताया कि हमारी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के समग्र विकास और उनमें कलात्मक रुचि उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से इस पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम चरण ग्राम पठापुर में और द्वितीय चरण ग्राम ढडारी के पश्चात ग्राम गठेवरा में तीसरा चरण शुरू हुआ है। इस अवसर पर समिति से प्रशिक्षक के रूप में नवदीप पाटकर, कृष्णकांत मिश्रा, लखन अहिरवार, अंकुर रूसिया, रजनी जादौन, मलिका उप्पल, लोकेश पुष्पकार आदि सदस्य उपस्थित रहे।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा