जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छलांग परियोजना के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
छतरपुर। गत 26 अगस्त से जिले के महाराजपुर नगर में चल रही जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छलांग परियोजना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरा बकस्वाहा के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। चयनित छात्र हिरतन बरेला ने 600 मीटर की ऊँची कूंद में प्रथम तथा शिवरा बरेला ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा छलांग परियोजना से जुड़ी बकस्वाहा की छात्रा किरण निषाद ने 600 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में दूसरा और मुस्कान सेन ने 400 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और परियोजना का नाम रोशन किया है।
इसी तरह शासकीय हाई स्कूल देरी से छलांग परियोजना के तहत 5 बच्चियों प्रतिज्ञा अनुरागी ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम, महक यादव ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा, स्मृति सिंह सेंगर ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, बबिता अहिरवार ने 80 मीटर बाधा में प्रथम और सुहानी सिंह ने गोला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त पांचों छात्राओं को भी संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष से आकांक्षी जनपद बकस्वाहा और ईशानगर के 25-25 विद्यालयों में पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से जिले की स्थानीय संस्था संकल्प समाज सेवी संस्थान द्वारा छलांग परियोजना के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास हेतु कार्य किया जा रहा है। परियोजना समन्वयक यज्ञ प्रकाश सिंह, फील्ड समन्वयक प्रद्युमन सिंह और अंकित लखेर महाराजपुर का इस कार्य में भरपूर सहयोग रहा। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक विद्यालय कसेरा और माध्यमिक विद्यालय कुसमाड़ जनपद बकस्वाहा के छलांग परियोजना से जुड़े बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रही छलांग टीम, नोडल शिक्षकों और स्थानीय स्वयंसेवकों के समर्पित प्रयासों का महत्व विशेष रूप से सराहनीय है। इन उपलब्धियों में बच्चों की सफलता ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया, बल्कि छलांग परियोजना की सार्थकता को भी सिद्ध किया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई