यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को जागरूक करेंगे बच्चे
छतरपुर। जिला मुख्यालय के पश्चात अनुविभागीय स्तर पर नौगांव में दिनांक 27 मई से प्रारंभ एक सप्ताह के आयोजित इंटर्नशिप समर कैंप कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को एक सुसज्जित, सुरक्षित सड़क सस्कृति की परंपरा से अवगत कराते हुए, ट्राफिक नियमो की जानकारी, अति दुर्घटना वाले स्थान का अवलोकन, यातायात पुलिस संबंधी उपकरण, सिग्नल एवं संकेत की जानकारी, यातायात व्यवस्था एवं यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया तथा एक आदर्श नागरिक एवं सजग, रोड सेफ्टी प्रोत्साहक और गुड सेमेरेटन हेतु प्रेरित किया गया।
बीते रोज नौगांव में आयोजित समापन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों ने एक सप्ताह के इंटर्नशिप इन डोर एवं आउटडोर में यातायात विशेषज्ञ एवं यातायात उपकरणों, व्यावहारिक प्रशिक्षण, मार्गों के दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र एवं ब्लैक स्पॉट टर्निंग में भ्रमण तथा यातायात जागरूकता के माध्यम से प्रशिक्षण में प्राप्त शिक्षा एवं अनुभव को अपनी कला, नाटक, कविता, नृत्य, स्लोगन आदि का स्वरूप देकर प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित उनके परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु यातायात नियमों का पालन करने हेतु संदेश दिया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, अनियंत्रित गति एवं गलत दिशा से वाहन ना चलाएं। बीच रोड में अचानक वाहन न रोके। पैदल रोड क्रॉस करते समय जेब्रा क्रॉस लाइन का प्रयोग करें।
इस समर कैंप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में आयोजित अनुभाग स्तरीय इंटर्नशिप समर कैंप के समापन समारोह कार्यक्रम में एएसपी विक्रम सिंह, एसडीओपी चंचलेश मरकाम, यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत, चौकी प्रभारी गहरौली उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, यातायात पुलिस स्टाफ एवं सम्मिलित सभी प्रतिभागी एवं परिजन, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
IAS बनकर मंत्रालय पहुंचा युवक, पूछताछ में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके