चुनावी रैली में जमकर गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कहा.....
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 11 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। कांग्रेस बस्तर और कोरबा सीट भी नहीं बचा पाएगी। मंगलवार को कांकेर में लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन दाखिल करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।
पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन कांग्रेस ने उस जनादेश का सम्मान नहीं किया और पिछले पांच वर्षों में भ्रष्टाचार और लूट मचाई। भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के सभी नेता आज जेल में है और कई नेता बेल पर हैं। साय ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल करते हुए उन्हें महादेव एप जैसे सट्टे में फंसाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना है।
कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश और ताम्रध्वज ने भरा नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजनांदगांव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में नामांकन पत्र दाखिल किया। बघेल ने मुहुर्त देखकर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव स्थित निर्वाचन कार्यालय में नामांकन जमा किया।
महासमुंद की नामांकन रैली में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भी खुली जीप में रोड शो किया। इस मौके पर भूपेश ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव बेहद खास है। जनता तक यही संदेश पहुंचना है, क्योंकि विपक्षी पार्टी अब की पार चार सौ पार का नारा देकर संविधान बदलने की तैयारी में है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त