सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा का दौरा
बक्सवाहा। जिले के एकमात्र ब्लॉक बक्सवाहा को आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में रखा गया है आकांक्षी ब्लॉक में शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी संरचना को चुस्त रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी कढ़ी में आज बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.एच.ओ ) आर.पी.गुप्ता ने किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक अंतर्गत चलाई जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न इंडिकेटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के सभी इंडिकेटर शुगर, ब्लड प्रेशर, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं खानपान पर सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी. एम.ओ. डॉक्टर सत्यम असाटी, बी.पी.एम रविंद्र सिंह, लेखपाल दीपक वाल्मीकि, बी.सी.एम वीरेंद्र अग्रवाल तथा सेक्टर सुपरवाइजर, ए.एन.एम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई