कलेक्टर एवं एसपी ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छतरपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में छतरपुर शहर में नेहरू युवा केंद्र और खेल विभाग द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी को कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के मूल मंत्रों को याद करते हुए अपने देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। यह मैराथन शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 से शुरू होकर छत्रसाल चौक से महल रोड, पुलिस लाईन होते हुए प्रारंभ स्थल पर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में आयोजित श्रन फॉर यूनिटीश् कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौड़ में युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर व्ही.सी. के माध्यम से छतरपुर जिले से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एडीएम मिलिंद नागदेवे, खेल अधिकारी राजेन्द्र कोष्ठा सहित खिलाड़ी जुड़े रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारियों ने शपथ ली।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल