कलेक्टर ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों के संरक्षण के दिए निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम, जिला अधिकारी सहित जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने एसडीएम एवं डीपीओ महिला बाल विकास अधिकारी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों का एनजीओ द्वारा संरक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थो की नियमित नमूने लेने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर डीओ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि गौशालाओं की चरनोई जमीन पर घास लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जी.आर. ने राजस्व महाअभियान 2.0 के अनुसार राजस्व अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन करते हुए आमजनों की राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल एवं शासकीय कार्यालयों के आसपास दलाली करने वाले लोगों पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिला अस्पताल सहित शासकीय कार्यालयों एवं आसपास दलाल न घूमें। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लड बैंक से मिलने वाले रक्त में पूरी तहत से पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जो अनाधिकृत व्यक्ति ब्लड एवं एम्बुलेंस दिलाने के नाम पर दलाली करता है उस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही एम्बुलेंस में लगे जीपीएस की मॉनिटरिंग करने के निर्देश। कलेक्टर ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि पेयजल लाइन में कहीं भी लीकेज न हो। उन्होंने बारिश के चलते होमगार्ड टीम को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण में ग्वालियर की प्रशासनिक चमक
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA की सख्ती: एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना, जांच में खामियां सामने