प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया सभा स्थल का निरीक्षण
खजुराहो। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दिसंबर माह में संभावित दौरे को संज्ञान में रखते हुए सभा स्थल हेतु कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ बमीठा, खजुराहो के मेला मैदान तथा राजनगर के सत्ती की मढिय़ा के मैदान का भ्रमण किया और अधिकारियों के साथ सलाह मशविरा किया।
गौरतलब है कि भारत की नदी जोड़ो अभियान के तहत देश के पहले प्रोजेक्ट केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना ढ़ोढन बांध की आधार शिला रखने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिसंबर माह में खजुराहो का संभावित दौरा होना है, जिसके अंतर्गत विशाल आमसभा का भी निर्धारण निश्चित है, जिसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एसपी अगम जैन तथा शासकीय अमले के साथ प्रस्तावित सभा स्थल हेतु भ्रमण किया। इस मौके पर राजनगर एसडीएम बलवीर रमन, एसडीओपी शशांक जैन, तहसीलदार धीरज गौतम, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, टी.आई. खजुराहो अतुल दीक्षित, टी.आई.राजनगर सिद्धार्थ शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई