कलेक्टर ने पटवारी के पद पर सुधांशु को दिया अनुकंपा नियुक्ति पत्र
छतरपुर। प्रदेश भर में छतरपुर जिला प्रशासन अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करने में उदाहरण बनकर उभरा है। जहाँ नई ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों की राह से अनुकंपा नियुक्ति की उम्मीद लगाए चेहरों पर खुशियां बिखर रहीं हैं। कलेक्टर संदीप जी.आर. का अनूठा नवाचार जिसमें पूर्व में शिविर लगाकर एक ही दिन में पात्र व्यक्तियों के अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण कर नौकरियां दी गई हैं। तो वहीं गुरुवार को कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देश पर नौगांव तहसील में रिक्त (अनारक्षित) पटवारी पद पर सुधांशु श्रीवास्तव भाई स्व. शुभम श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर 20 नौगांव को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने कलेक्ट्रेट छतरपुर में सुधांशु श्रीवास्तव को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपा और अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने आवेदक से नियुक्ति मिलने पर पूछा की नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान किसी के भी द्वारा पैसे की मांग तो नहीं की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को और आसान बनाएं, जिससे 1 हफ्ते में ही आवेदक के प्रकरण का निराकरण कर नियुक्ति दी जा सके। इस दौरान एसएलआर आदित्य सौनकिया उपस्थित रहे। आवेदक ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर शासन-प्रशासन का आभार जताया है। उल्लेखनीय है की प्रशासन की संवेदनशीलता के चलते 27 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति मिल चुकी है।
रुक जाता है शिव-शक्ति का गठबंधन, उतारा जाता है पंचशुल! महाशिवरात्रि से पहले बैद्यनाथ धाम में अनोखी परंपरा
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश