कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, ACB की धमकी और रसूख के दम पर वसूली का आरोप, गिरफ्तार
अवैध वसूली के आरोप में पकड़े गए कांग्रेस नेता हसन आबिदी ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। सरकारी कर्मचारियों से लेकर कारोबारियों तक को किसी मामले में फंसाने, जेल भिजवाने की धमकी देकर वसूली की है। ऐसे पीड़ित अब थाने पहुंचने लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
उल्लेखनीय है कि एसीबी-ईओडब्ल्यू के नाम पर महिला पटवारी और उनके पति से लाखों की वसूली करने वाले कांग्रेस नेता हसन आबिदी को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने महिला पटवारी के पति को कार्रवाई कराने के नाम पर डरा-धमकाकर 71 लाख से अधिक की वसूली की। इसके अलावा उनकी जमीन भी अपने नाम पर करवा ली।
कई बड़े नेताओं के साथ फोटो
आरोपी के पूर्व सीएम से लेकर कई नेताओं के साथ फोटो है। बताया जाता है कि आरोपी कई लोगों को उन नेताओं के नाम से भी डराता था। पुलिस आरोपी के बैंक खातों, प्रॉपर्टी आदि की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी कुछ साल पहले ही ज्यादा सक्रिय हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
लापरवाही बनी काल, खुले सेप्टिक टैंक में गिरा 3 वर्षीय बच्चा, मौत से मातम