आयकर विभाग के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
छतरपुर। पिछले दिनों आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि इस समय केंद्र सरकार की तानाशाही चरम पर है। केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवर मांगी है। छतरपुर आयकर विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आयकर विभाग की इस कार्यवाही का विरोध किया। वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ती पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार कितना भी दबाव बना ले, लेकिन हम झुकने वाली नहीं हैं। हम लोकतंत्र की हत्या होने नहीं देंगे तथा इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेता हरनारायाण यादव के अलावा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश