नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस करेगी हल्लाबोल
छतरपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्हीवी श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीतेन्द्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस 7 अगस्त को छतरपुर जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी, जो कि प्रदेश और जिले के मुद्दों पर केंद्रित होगा। सोमवार को शहर के एक निजी होटल में प्रदर्शन के तारतम्य में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर विस्तृत जानकारी दी।
दोपहर 2 बजे से शुरू हुई पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शेषनारायण ओझा ने बताया कि 7 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्हीवी श्रीनिवास और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नीतेन्द्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के साथ-साथ छतरपुर जिले के मुद्दों को भी उठाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में छतरपुर जिले के सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं, शासकीय जमीनों के रिकॉर्ड में किए जा रहे हेर-फेर और दलितों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिला स्तर के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पहले ही जिम्मेदारी सौंप दी गई थी, जिन्होंने लगातार मेहनत कर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, निधि चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष लखन पटेल, अनीश खान, भुवन विक्रम सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, जिला प्रभारी अभिषेक परमार सहित तमाम कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक