किसानों के हित में कांग्रेस आज करेगी हल्लाबोल
छतरपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों के हित में आवाज उठाई जा रही है। इसी क्रम में आज 20 सितंबर को छतरपुर शहर में भी किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार कांग्रेस के जिला कार्यालय में उक्त कार्यक्रम को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों के साथ आज के हल्लाबोल की विस्तृत जानकारी साझा की।
पत्रकारवार्ता में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता रवि वर्मा और न्याय यात्रा की प्रभारी किरण अहिरवार ने बताया कि इस समय प्रदेश के किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है, ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के किसानों की आवाज उठाने का निर्णय लेते हुए सभी जिलों में किसान न्याय यात्रा निकालने का आवाहन पार्टी पदाधिकारियों से किया है। उनके आवाहन पर आज 20 सितंबर को छतरपुर में किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पन्ना रोड पर मौजूद एक निजी होटल से कांग्रेसी नेता जिले के किसानों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगे, जहां किसानों की समस्याओं पर आधारित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, जिला प्रवक्ता संतोष तिवारी, अभिलेख खरे, सरमन लाल मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव आदि मौजूद रहे।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह