एमसीबीयू के दीक्षांत समारोह में आएंगे राज्यपाल
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं एसपी अगम जैन ने आगामी 2 फरवरी को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई पटेल के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. यशवंत सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मंच व्यवस्था, आवागमन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, दीक्षांत उद्बोधन सहित आदि कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल शताब्दी परिसर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition