अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर जुर्माना लगा सकती है कोर्ट
पोर्न स्टार को धन देने के मामले में सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रोक के आदेश का उल्लंघन करने के लिए अधिक जुर्माना लगा सकते हैं। इस दौरान न्यायमूर्ति जुआन मर्चन ने बचाव पक्ष के दावे को खारिज कर दिया कि ट्रंप ने आदेश का उल्लंघन नहीं किया।
हालांकि, मर्चन ने यह नहीं बताया कि वह क्या या कब जुर्माना लगाएंगे। सुनवाई के दौरान अभियोजकों का कहना था कि ट्रंप की ओर से की गई टिप्पणियों पर 4000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाए। यह 9000 डॉलर से अलग हो, जो मंगलवार को न्यायाधीश ने लगाया था।
न्यायाधीश ने मंगलवार को कहा था कि अगर इसी तरह से रोक की अवहेलना होती रही तो वह पूर्व राष्ट्रपति को जेल भेज सकते हैं, क्योंकि कानून के अनुसार हर उल्लंघन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना डोनाल्ड ट्रंप के लिए मायने नहीं रखता। ट्रंप के वकील ने कहा है कि कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक उन्हें राजनीतिक हमलों का जवाब देने से रोकती है। यह अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को रोकता है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई