जेल से छूटे अपराधी ने वृद्ध दुकानदार पर चढ़ाई कार
छतरपुर। बड़ामलहरा में बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे जेल से छूटे एक आदतन अपराधी द्वारा एक वृद्ध दुकानदार के पुत्र से उधार गुटखा मांगा गया और जब लड़के ने उधारी करने से मना किया तो अपराधी ने न केवल पूरे परिवार के साथ मारपीट की बल्कि वृद्ध दुकानदार के ऊपर कार भी चढ़ा दी। मारपीट में वृद्ध दुकानदार सहित सहित उसकी पत्नी और दोनों पुत्र घायल हुए हैं। घटना के बाद पीडि़त परिवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी लगातार पीडि़त परिवार को फोन लगाकर धमकी दे रहा है, जिस कारण से पूरा परिवार दहशत में है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा निवासी 60 वर्षीय रामकृपाल अग्रवाल नगर के घुवारा तिराहा पर चाय-गुटखा की दुकान संचालित करता है। बीती शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुकान पर था तभी हाल ही में जेल से बाहर आया नगर का आदतन अपराधी मंजू पटैरिया अपनी कार से उसकी दुकान पर पहुंचा और रामकृपाल के पुत्र रोहित अग्रवाल से उधार गुटखा मांगा। जब रोहित ने उधारी करने से मना किया तो मंजू पटैरिया नाराज होकर उसे पीटने लगा। इसके बाद जब रोहित को बचाने के लिए रामकृपाल, उसकी पत्नी अंजना और दूसरा पुत्र अनूप पहुंचा तो आरोपी ने उन्हें भी पीटा। आरोपी यहीं नहीं रुका मारपीट करने के बाद उसने रामकृपाल के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे उसका पैर टूट गया। मारपीट में रामकृपाल के हाथ-पैर और पत्नी अंजना का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दोनों पुत्र रोहित और अनूप घायल हुए हैं। घटना के बाद पीडि़त अग्रवाल परिवार ने बड़ामलहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी मंजू पटैरिया द्वारा लगातार फोन लगाकर पीडि़त परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। फिलहाल पीडि़त परिवार जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला