'बैकस्ट्रीट ब्वॉयज' की परफॉर्मेंस से जमी महफिल
नई दिल्ली। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का परिवार ग्रैंड पार्टीज होस्ट करने के लिए जाना जाता है। जल्द ही मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant Pre Wedding) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले दोनों की प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट की गई है। अनंत और राधिका के जुलाई में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। दोनों की प्री-वेडिंग इसी साल फरवरी महीने से शुरू हो गई। अनंत और राधिका का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक अंबानी परिवार के होमटाउन जामनगर में हुआ था, जो देश-विदेश तक चर्चा में रहा था। अब क्रूज पर पावर कपल का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गया है, जिसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।
राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग की पहली झलक
अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन यूरोप में हो रहा है। क्रूज पर कपल शादी से पहले ग्रैंड पार्टी एन्जॉय कर रहा है। सोशल मीडिया पर अंबानी फैन पेज से एक वीडियो सामने आया है, जो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग का बताया जा रहा है। अंबानी अपडेट के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गये वीडियो में अमेरिकन बैंड बैकस्ट्रीट ब्वॉयज (Backstreet Boys) परफॉर्म करती नजर आ रही है।
फ्रांस में होगी आखिरी क्रूज पार्टी
बैकस्ट्रीट ब्वॉयज में निक कार्टर, होवी डोरो, ब्रायन लिटरेल, एजे मैकलीन और केविन रिचर्डसन शामिल हैं। सभी क्रूज पर व्हाइट आउटफिट में अपने 'आई वॉना बी विद यू' गाने पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज पर अमेरिकन बैंड की परफॉर्मेंस का मेहमान लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बुधवार को इटली से शुरू हुई राधिका और अनंत की क्रूज पार्टी शुक्रवार को फ्रांस में खत्म होगी। इस पार्टी के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स भी रवाना हुए थे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई