सीआरपीएफ-डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई, नक्सल कमांडर मनोज मारा गया
रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से सटे गरियाबंद जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। यहां हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपये का इनामी कमांडर मॉडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज भी शामिल है। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऑपरेशन को लेकर सुरक्षाबलों की बहादुरी की सराहना की है।
अमित शाह ने किया जवानों का हौसला बढ़ाया
मुठभेड़ की पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो यूनिट, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी की संयुक्त गश्त के दौरान यह मुठभेड़ हुई। शाह ने कहा कि जवानों का साहस नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में एक और बड़ी उपलब्धि है।
सीएम साय बोले- नक्सलवाद दम तोड़ रहा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि गरियाबंद मुठभेड़ के अलावा नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष शामिल हैं।
सीएम साय ने कहा कि यह साफ संकेत है कि नक्सलियों की विचारधारा अब खत्म हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन