सीएस ने वीसी के माध्यम से चिकित्सालयों में सुरक्षा संबंधी समीक्षा की
छतरपुर। मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चिकित्सालयों में सुरक्षात्मक दृष्टिगत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। वीसी में माध्यम से छतरपुर जिले से डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन सहित संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने जिलों के अस्पतालों एवं चिकित्सा महाविद्यालयों में महिला सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा करते हुए कलेक्टर एवं सीएमएचओ को महिलाओं की सुरक्षा संबंधी सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर संस्थान में बनी हुई विशाखा कमेटी की समीक्षा कर मजबूतीकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला अस्पताल में रात्रि में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पताल में आने वाले डॉक्टर रोगियों एवं उनके परिजनों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थान सुरक्षा समिति का गठन करने और दैनिक आवाजाही के हिसाब से लाइट व्यवस्था सुरक्षा जोखिमों का नियमित मूल्यांकन करने, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटर को सेंट्रलाइज्ड करने, रात्रि में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कोई भी लापरवाही मान्य नहीं होगी। 17 सितंबर को औषधि केंद्र के संचालन के संबंध में भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव द्वारा छतरपुर जिले में आवारा पशुओं को शिफ्ट करने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा 15 दिन का सघन अभियान चलाए। साथ ही 14 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कैंपेन चलाए जाना है। जिसकी तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई