सीएसपी ने अवैध रेत भरे एक ट्रैक्टर पकड़ा, दर्जनों ट्रैक्टर मौके से रफूचक्कर
छतरपुर। सोमवार की सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर सीएसपी ने अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की। कार्यवाही की जानकारी रेत माफिय़ाओं को लगने पर दर्जनों ट्रैक्टर लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने केवल एक रेत से भरा हुआ बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा और थाने में रखवा दिया। उसके बाद खनिज विभाग को सूचना देकर सौप दिया है। वही खनिज विभाग की टीम ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर अवैध रेत से भरे हुए ट्रैक्टर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर की सटई रोड पर सोमवार की सुबह 10 बजे सीएसपी अमन मिश्रा ने अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों पर छापेमार कार्रवाई की। लेकिन पुलिस की छापेमार कार्रवाई की जानकारी रेत माफियाओं को लग गई और अवैध रेत से भरे दर्जनों ट्रैक्टर लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ केवल एक ट्रैक्टर ही लग सका। पुलिस ने अवैध रेत से भरा हुआ बिना नंबर के ट्रैक्टर को 10,30 बजे थाने में रखवा दिया। और खनिज विभाग की टीम को सूचना दे दी। खनिज विभाग की टीम 11 बजे थाने में पहुचीं और बिना नंबर के अवैध रेट से भरे हुए महिंद्रा ट्रैक्टर पर कार्रवाही शुरू कर दी है।
वही अवैध रेत से भरा हुआ बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर सटई रोड निवासी विशाल मिश्रा का बताया जा रहा है।
सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि अवैध रेत परिवाहन करने की जानकारी मिली थी। कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर को सटई रोड से जप्त कर खनिज विभाग को सौपा दिया है। जिस पर खनिज की कार्यवाही की जा रही है। सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने रेत से भरा हुआ एक महिंद्रा को जप्त किया था जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला