विश्व आख्यान दिवस पर शिल्पग्राम में हुआ सांस्कृतिक आयोजन
खजुराहो। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 22 अगस्त 2024 को 'विश्व आख्यान दिवसÓ के अवसर पर खजुराहो स्थित शिल्पग्राम में बुंदेलखंड की लोक आख्यान परम्पराओं पर केन्द्रित सांस्कृतिक आयोजन किया गया।
मीडिया समिति सदस्य पूजा तिवारी के मुताबिक इस आयोजन में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर की कुलगुरू प्रो. शुभा तिवारी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की विशेष सहभागिता रही। विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययन शाला एवं शोध केंद्र के प्रोफ़ेसर डॉ. बहादुर सिंह परमार द्वारा बुंदेलखंड के लोक आख्यान, उनकी निर्मित के कारक एवं विशेषताएं जिनमें वीरता, भक्ति एवं प्रेम पमुख घटक हैं, के विषय में सविस्तार वर्णन किया गया। उन्होंने आल्हा गायन, धरमा सांवरी अर्थात बुंदेलखंड के लोक आख्यान चिड़ा-चिडिय़ा की कथा, हरदौल एवं सीता वनवास की कथा के बारे में सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन शाला एवं शोध केंद्र की विभाग प्रमुख प्रो मुक्ता मिश्रा द्वारा बुंदेलखंड के इतिहास में लोक कथाओं के महत्वपूर्ण स्थान के विषय में उदाहरण सहित वर्णन किया गया।
विश्वविद्यालय के संस्कृत अध्ययन एवं शोध केंद्र की विभाग प्रमुख डॉ. शीला नायक द्वारा आदिकाल से आख्यानों के प्रारंभ एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया की आख्यान शब्द का उद्भव वैदिक काल में ऋग्वेद में पाया जाता है। उन्होंने वेदों एवं उपनिषदों में व्याप्त कथाएं उर्वशी एवं पुरुरवा एवं नचिकेता की कथा के बारे में विस्तार से बताया।
विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययन एवं शोध केंद्र के संतोष रजक जी द्वारा लोक आख्यानों पर आधारित बुन्देली लोकगीतों की परम्परा पर सविस्तार व्याख्यान दिया गया। एन.के.पटेल द्वारा बुंदेलखंड के हरबोलों का बुंदेलखंड के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर तथ्य परक प्रस्तुतिकरण किया गया।
इसके साथ ही महोबा, से पधारे लोक कलाकार अमन सोनी एवं उनके दल द्वारा बुंदेलखंड की लोक आख्यान विधा 'आल्हा गायनÓ की शौर्यपूर्ण प्रस्तुति दी गई। उन्होंने ओजपूर्ण समवेत स्वरों में महोबा की लड़ाई का सजीव वर्णन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों सहित लोक कला विषय के शोधार्थी और छात्रों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक और शिल्प ग्राम खजुराहो के प्रभारी गनपत लाल प्रजापति ने किया।
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई
वंदे मातरम गाइडलाइन पर सियासत तेज: उज्जैन के इमाम की टिप्पणी से बढ़ा विवाद
देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध